ताड़ीखेत में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता बालक। संवाद
- फोटो : RANIKHET
ताड़ीखेत/द्वाराहाट। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना विभिन्न न्याय पंचायतों में शुरू हो गई है। ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक प्रधानाचार्य रोशन लाल टम्टा ने किया। स्टेंडिंग जंप बालक वर्ग में केपीएस ताड़ीखेत के यश पपने पहले, पीवीसी के पवन चंद्र दूसरे, जैना की गंगा गिरी और लछीना की तनुजा पांडे तीसरे स्थान पर रही।
फारवर्ड रीच बैंड में प्राथमिक विदयालय मनारी के रोहित नेगी पहले, जीपीएस ताड़ीखेत के आयुश दूसरे तथा जीपीएस के योगेश रावत तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में चेत राम, बालम सिंह, राहुल त्यागी, ममता चौधरी, सीमा माहरा आदि ने सहयोग किया।
वहीं, द्वाराहाट के ईड़ा न्याय पंचायत के जीआईसी जालली में प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें आठ से 14 वर्ष के अलग अलग आयु वर्ग में बैंड एंड रीच सहित छह प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में ईडा, पौनली, कुंस्यारी, बयेडा, जालली, जमीनीपार, बाबन, गनोली के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। वहां पर ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख नंदिता भट्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक भीम सिंह, संकुल प्रभारी दीपक पांडेय, व्यायाम शिक्षक जयपाल सिंह, भास्कर काला, कामाक्षी कांडपाल, त्रिभुवन सिंह आदि थे।