फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर में की पूजा

Tue, 26 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जागेश्वर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सावन माह के दूसरे सोमवार को जागेश्वर धाम सहित अन्य शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। जागेश्वर धाम में सुबह से ही श्रध्दालुओं का पहुंचना शुरु हो गया था। अनेक लोगों ने मंदिर परिसर में पार्थिव पूजन किया। जागेश्वर धाम में तड़के से लोगों ने भगवान शिव को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


दिन के वक्त आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रध्दालुओं ने पहुंचकर मंदिर परिसर में पार्थिव पूजन किया। हालांकि सोमवार होने के बावजूद अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं थी। जिससे मेला क्षेत्र में लगी बाजारों में भी खास रौनक नहीं रही। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में स्थित अन्य शिव मंदिरों में भी श्रध्दालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।  

अल्मोड़ा। स्थानीय लोगों का मानना है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी करने से बाहर से श्रध्दालु जागेश्वर नहीं पहुंचे। मालूम हो कि मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। प्रशासन ने भी इसके लिए अलर्ट भी जारी किया था लेकिन रविवार और सोमवार पूरे दिन बारिश नहीं हुई। बल्कि दोनों दिनों में धूप भी निकलती रही। लोगों का मानना है कि समाचारों में भारी बारिश का अलर्ट जारी होने से रविवार और सोमवार को बाहरी जिलों के लोग जागेश्वर नहीं आए। जबकि हर सप्ताह इन दो दिनों में काफी भीड़ रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें