फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा

Sun, 01 Apr 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ईस्टर पर सजा अल्मोड़ा का बडन चर्च। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 नगर में स्थित ऐतिहासिक बडन मेमोरियल चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। तड़के ईसाई समुदाय के लोग एडम्स गेट से हाथों में कैंडल लेकर गीत गाते हुए चर्च गए। प्रार्थना सभा में देश में अमन, शांति, प्रेम और सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई। 

विज्ञापन

गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को ईस्टर का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। तड़के 4:30 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। जिसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। तत्पश्चात प्रात: 10:30 बजे पुन: चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें ईसाईयों के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर साक्षी, दीया, विवेक सिंह, बिपाशा, 
विल्सन, प्रथम पॉल मैसी, श्रेया सिंह की टीम ने नीले आसमां के पार जाएंगे मेरा ईशु रहता है वहां...जैसे गीत गाए। पादरी रॉबिंसन दास ने विशेष प्राथना सभा करवाई। इस अवसर पर प्रियो ट्रेसी, वीटी 
विज्ञापन

विल्सन, संजय डेनियल, साज सिंह, रितेश मुखर्जी, पी लेड्रिक, प्रकाश पीटर, वीके पॉल, अनूप दल, जलज लारेंस, संजय बिष्ट आदि मौजूद थे। ईस्टर के मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने अंडों को सुंदर तरीके से सजा कर एक-दूसरे को बांटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें