फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौधरी समाज ने की मां कुलदेवी की वार्षिक पूजा

Sun, 28 May 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट में आराध्य देवी की पूजा के लिए नगाड़े, निशानों के साथ परिक्रमा करते चौधरी समाज के लोग।
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चौधरी समाज की आराध्य मां कुलदेवी की वार्षिक पूजा कई अनुष्ठानों के साथ हुई। कुलदेवी मंदिर में पंडित तारा चंद्र मठपाल, कैलाश जोशी ने अनुष्ठान कराए। पूजा कार्यक्रम में कई नगरों से आए प्रवासी चौधरी समाज के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के पास स्थित मां कुलदेवी के मंदिर में सुबह से ही मंदिर समिति की ओर से वार्षिक समारोह हुआ। मंदिर में दिनभर ढोल, नगाड़े, निशानों, रणसिंघों की गर्जना और मां के जयकारे लगाए। पूजा में शामिल लोगों ने नगर के विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा की। मां कुलदेवी मंदिर में यज्ञ, हवन, कन्या पूजन के बाद शीतला पुष्कर मैदान में भंडारा हुआ। मुख्य यजमान ललित चौधरी और बबीता चौधरी थे। कार्यक्रम में पेट्रोल पंप स्वामी सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चौधरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, हल्द्वानी से दिनेश चौधरी, संजय चौधरी, देहरादून से दिनेश चौधरी, समिति अध्यक्ष गिरीश चौधरी, तारा चंद्र चौधरी, अनिल चौधरी काकू आदि मौजूद रहे।
पौराणिक काल में चौधरी समाज का एक जत्था हिमाचल में स्थित कोट कांगड़ा से मां भवानी का डोला लेकर बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहा था और द्वाराहाट में इसी स्थान पर जत्थे ने रात्रि विश्राम किया लेकिन सुबह यात्रा की तैयारी में भवानी का डोला उठाने के प्रयासों के बाद भी नहीं उठा। तब सभी ने प्रार्थना की। इसके बाद माता ने दर्शन दिए और कहा कि वह यहीं पर रहेंगी। इसके बाद चौधरी समाज ने मंदिर का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें