फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में नगर पालिका की उम्मीद

Sun, 28 May 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नगरपालिका के लिए ज्ञापन सौंपते विधायक नैनवाल। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत छावनी के नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करने के लिए 73 दिनों से लोग धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने इस मामले में देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया है। इससे पहले विधायक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. नैनवाल ने पत्रकारों को बताया कि रानीखेत कैंट क्षेत्र में लोगों को कई परेशानियां हो रहीं हैं। लोग वर्षों से नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की समस्या सुलझाने के लिए उन्होंने सीएम धामी से मुलाकात कर कैंट क्षेत्र के नागरिकों की परेशानी बताई। विधायक ने बताया कि यह कार्य केंद्र सरकार के स्तर से होना है। मुख्यमंत्री ने कुछ औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्राथमिकता के साथ भेजने का आश्वासन दिया है।
आश्वासन समिति के सदस्य विधायक डॉ. नैनवाल ने बताया कि राजकीय अस्पताल रानीखेत में सीटी स्कैन, एनआईसीयू और एमआरआई की घोषणा भी उन्होंने मुख्यमंत्री से करवाई थी। सीटी स्कैन और एनआईसीयू के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। तब तक सीटी स्कैन की तात्कालिक सेवा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही रोडवेज बस स्टेशन का आधुनिकीकरण कर वहां पार्किंग भी बनाई जाएगी। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रधान मंजीत भगत, विधायक प्रतिनिधि ललित मेहरा, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, दर्शन बिष्ट, आदि थे।
विज्ञापन




छावनी से संपूर्ण आजादी के लिए 73वें दिन भी धरना

रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी से संपूर्ण आजादी की मांग के लिए रविवार को यहां 73वें दिन भी बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया गया। रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरने के दौरान तय हुआ कि रानीखेत छावनी के नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति ने नगरपालिका के लिए रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को पत्र भेजने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करने पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का भी आभार जताया गया। समिति ने कहा कि सबके सहयोग से ही नगरपालिका की मांग पूरी हो सकेगी। वहां हेमंत माहरा, खजान जोशी, संदीप गोयल, दीपक पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें