फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कार्यशाला शुरू

Fri, 23 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में कार्यशाला शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एआर कोहली ने कहा कि पहाड़ हमारे देश के जीवनदाता हैं। पूरे राष्ट्र को जल और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने में हिमालयी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पहाड़ी इलाकों में घटती खेती पर गंभीर चिंता जताते हुए इसके लिए कारगर कदम उठाने पर जोर दिया। कोहली शुक्रवार को यहां शारदा पब्लिक स्कूल के सभागार में उत्तरायण फाउंडेशन के तत्वावधान में व्याख्यान दे रहे थे। 
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल कोहली ने कहा कि हिमालय की वजह से ही हमें जल और शुद्ध वायु मिलती है। जीवन का आनंद लेने के लिए हमें स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ और पोषणयुक्त भोजन करके ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जल, हवा, अग्नि और आकाश सभी का दोहन करना चाहिए, लेकिन शोषण नहीं करना चाहिए।

कोहली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेतीबाड़ी को नुकसान पहुंचाने वाले बंदरों को मारने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही निर्णय लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं हैं और यहां अंग्रेजी शासनकाल के बाद इक्का-दुक्का पर्यटन स्थल ही विकसित हुए हैं। उन्होंने राज्य में कई अन्य नए हिल स्टेशन विकसित करने की सुझाव दिया। 
विज्ञापन


गोष्ठी में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि हरियाणा, बिहार आदि जिन राज्यों में शराबबंदी की गई वहां एक ओर तस्करी बढ़ी है, वहीं लोग इसकी जगह ड्रग्स आदि दूसरे प्रकार के नशे करने लगे। शराबबंदी सही मायने में सफल साबित नहीं हुई है। इससे पहले स्कूल के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में कुमाऊंनी लोकनृत्य प्रस्तुत किए।

स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर आदि ने पूर्व राज्यपाल एआर कोहली सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्तरायण फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. ओपी यादव ने कहा कि हर तीन माह में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ जेएस नगन्याल ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अधिवक्ता शेखर लखचौरा, आनंद सिंह बगडवाल, पीसी तिवारी, थ्रीश कपूर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रो. एसए हामिद, प्रो. एनएस भंडारी, डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट, अशोक पांडे, हेम तिवारी, अभिनव नौटियाल, कमल कपूर आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें