फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी प्रदेश मंत्री काजल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री काजल थापा बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचीं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस बीच आयोजित प्रांत अधिवेशन में अल्मोड़ा के नए पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा सर्किट हाउस में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री काजल थापा का माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को संगठन में जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता युवाओं को संगठन से जोड़ें।
इस दौरान प्रांत अधिवेशन 2020 में नवनियुक्त एबीवीपी अल्मोड़ा के प्रदेश सहमंत्री राजन चंद्र जोशी, प्रांत प्रमुख निर्मल तड़ागी, प्रांत सह शोध प्रमुख दीपक उप्रेती, प्रांत सह मीडिया प्रभारी ललित कनवाल, जिला संयोजक कृष्णा नेगी, विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, जिला सह संयोजक धीरेंद्र बेलवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नवीन नैनवाल, अनुनय पांडे, भारतेंदु कांडपाल, आशीष जोशी, दीपक भैंसोड़ा, वरुण कपकोटी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, नगर विस्तारक मनबीर नेगी, नगर मंत्री पंकज बोरा, परिसर अध्यक्ष देवेश बिनवाल, मंत्री अभिनव परिहार, उपाध्यक्ष सचिन बोरा, मीडिया प्रमुख राहुल कनवाल, नगर आंदोलन प्रमुख नीरज साह, मनीष कनवाल, रोहन भोजक, मनोज गौड़, सचिन बनकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें