अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार डा. केएस पवार बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। नगर में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। डा. पवार ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के हित में काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता उनके कार्यो को जनता के बीच लेकर जाएं। इस मौके पर पवार के साथ आए दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सिंह सत्याल, मीडिया समन्वयक दुष्यंत सिंह रावत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी गोपाल सिंह रावत, माननीय मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विपिन भट्ट, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, संजय साह, मनोज जोशी, अमित साह, दीप्ति सोनकर, हरीश कनवाल, किरण पंत, चंद्रा जोशी, हरीश रावत, सूरज सिराड़ी, आशीष कनवाल, राहुल वोहरा आदि मौजूद थे।