फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपपा कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंकते उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर 35 आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी की उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने निंदा की है। आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला जलाया। पार्टी ने जेल में बंद आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा कर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्थायी राजधानी गैरसैंण राज्य आंदोलन की अवधारणा से जुडा है, लेकिन राज्य की स्थायी राजधानी घोषित किए बगैर कांग्रेस और भाजपा सरकार ने अस्थायी राजधानी देहरादून में अरबों के निर्माण करा दिए।
उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलन करने वाले गैरसैंण के सैकड़ों लोगों पर सरकार ने करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्जकर आंदोलन को बेदम करने की कोशिश की है। चमोली जेल में बंद 35 लोगों में राज्य आंदोलन को मजबूती देने वाली 24 ग्रामीण संगर्षशील महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, मुहम्मद साकिब, दिनेश जोशी, रेखा धस्माना, चंपा सुयाल, हेम चंद्र पांडे, गोपाल राम, रंजना सिंह, राजू गिरि, अमीनुर्रहमान, लीला आर्या, आनंदी वर्मा, हीरा देवी, मनोज कुमार पंत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें