भाजयुमो द्वारा शनिवार को नगर में विजय लक्ष्य 2019 बाइक रैली निकाली गई। पार्टी कार्यालय से निकली रैली जाखनदेवी, पांडेखोला, खत्याड़ी, चौघानपाटा होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदीमय वातावरण है। विश्व पटल पर भारत माता का नाम मोदी ने बढ़ाया है। सर्जिकल स्ट्राइक और वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी देश में मजबूत मोदी सरकार की देन है।