फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही पर एफआईआर दर्ज होगी

Tue, 17 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
  जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने मतदान कार्मिकों के नियुक्ति आदेश को लेकर सूची तामील नहीं कराने वाले कार्यालयाध्यक्ष और विभागाध्यक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के निर्वाचन संबंधी बैठक और प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने या निर्वाचन कार्यों में शिथिलता बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कार्मिकों की नियुक्ति आदेश तामील कराने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश  दिए थे, लेकिन कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने तय समय के अंदर आदेशों का पालन नहीं किए जाने की  स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली  बैठकों और प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें