फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नौ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लोनिवि ने नौ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य पूरा कर लिया है। सड़कों पर पेचवर्क का काम होने के बाद अब यात्रियों और वाहन चालक को राहत मिली है। लोनिवि की ओर से अन्य सड़कों पर भी पेचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान सड़कों पर बने गड्ढे यात्रियों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे। लोनिवि ने नगर में सरयू पुल से आरे तक, गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी, बागेश्वर-गिरेछीना, बागेश्वर-कौसानी, डंगोली-सलानी, डंगोली-सलानी-छटिया, बागेश्वर-दफौट और नगर के अग्निकुंड से त्यूनरा गधेरे तक की सड़कों में बने गड्ढों में डामरीकरण कर सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया है। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नौ सड़कों पर पेचवर्क का कार्य पूरा कर लिया है। अन्य सड़कों पर भी पेचवर्क की तैयारी की जा रही है। जल्द सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें