फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम शुरू

Sun, 03 Sep 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नई कृषि नीति के तहत जिले में किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने इस दिशा में काम शुरू करते हुए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में क्लस्टरों का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


इस योजना में सिंचाई, कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, मत्स्य, सहकारिता, कृषि विज्ञान केंद्र के अलावा वीपीकेएस और जीबी पंत संस्थान को शामिल किया गया है जो इस योजना में मिलकर काम करेंगे। जिले में करीब एक लाख किसान हैं। जिन्हें अब सरकार की नई कृषि नीति के तहत शुरू की गई किसानों की आय दोगुनी करने की योजना से लाभ मिल सकेगा।

इसके लिए कृषि विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक क्लस्टर का चयन कर लिया है। वीपीकेएस और जीबी पंत संस्थान के अलावा सिंचाई, कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, मत्स्य, सहकारिता, कृषि विज्ञान केंद्र को योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही इन सभी विभागों के अधिकारी गांव-गांव जाकर बैठकें करेंगे और किसानों को नई योजना की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजना में शामिल भी करेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि  किसानों की आय दोगुनी करने की योजना की जिले में शुरुआत हो चुकी है।

इसके लिए कार्य योजना बनानी भी शुरू हो गई है। यह योजना 2022 तक चलेगी जिसमें प्रत्येक ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के किसानों को इस योजना में शामिल कर लाभान्वित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें