फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में लघु निर्माण मद में हुए कार्यों की जांच होगी 

Sun, 30 Apr 2017 10:33 PM IST
almora
विज्ञापन
मरीजों का हाल जानते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल ने पिछले दो सालों में बेस अस्पताल में लघु निर्माण और रखरखाव मद में हुए कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।  बेस अस्पताल की संचालन समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल में पिछले दो सालों में लघु निर्माण और रखरखाव मद में हुए कार्यों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कमेटी में लोनिवि प्रांतीय खंड, पीएमजीएसवाई और कोषाधिकारी को सदस्य बनाते हुए अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जबकि संपूर्ण सामग्री मद में खर्च की गई धनराशि की जांच करने के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने डाक्टरों के आवासीय परिसर में होने वाले लघु निर्माण एवं मरम्मत के लिए भी कमेटी गठन करते हुए उन्हीं की संस्तुति में आवासीय परिसर में मरम्मत कार्य शुरू करने को कहा। व्यक्तिगत आवेदन पर कोई भी कार्य नहीं कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीदने की भी स्वीकृति प्रबंधन समिति को दी।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अस्पताल में बुजुर्गों को इलाज में प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकि, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक  डा. एचसी गढ़कोटी, कोषाधिकारी प्रकाश पंत, सदस्य संचालन समिति दीप चंद्र, जल निगम के अधिशासी अभियंता नेबुलाल आदि मौजूद थेे। 
विज्ञापन


अस्पताल में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी 
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने और इमरजेंसी वार्ड में रजिस्टर दुरुस्त नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अगले निरीक्षण में अभिलेख सही करने, गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने  चिकित्साधिकारियों को समय-समय पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वार्डों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों को मिल रहे खाने की सूची बनाने के निर्देश प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को दिए। साथ ही मरीज को बाहर की दवा नहीं खरीदनी पड़े इसके लिए जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें