अल्मोड़ा में भाजपा की बैठक को संबोधित करते लोकसभा प्रभारी दान सिंह रावत।
- फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र की बैठक में लोकसभा प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी को पुन: सत्तारूढ़ करने के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि गत दिनों संसदीय क्षेत्र के सभी 14 विधानसभाओं के त्रि-शक्ति सम्मेलन किए गए, जो काफी सफल रहे हैं। उन्होंने चुनाव के लिए लोकसभा चुनाव संचालन समिति, कार्यालय प्रभारी, सामग्री प्रमुख, वाहन प्रमुख, जनसभा प्रमुख सहित सभी विधानसभा के प्रमुखों की नियुक्त भी की। सभी विधानसभा संयोजकों को विधानसभा स्तर पर चुनाव संचालन समिति के गठन करने के निर्देश दिए। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, लोकसभा क्षेत्र संयोजक रमेश बहुगुणा, सह संयोजक सुभाष बगौरी, कैलाश भट्ट, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा गोविंद पिलख्वाल, चंपावत के राम दत्त जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, महामंत्री रवि रौतेला, प्रेम शर्मा, पिथौरागढ़ के गिरीश जोशी, महिमन कन्याल, चंपावत के नवीन बोरा विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट रूप सिंह बिष्ट, मोहन सिंह दोसाद, अनिल शाही, महेंद्र लुंठी, ललित पाठक, मुकेश महराना, दीपक रजवार, टीका सिंह बोरा, बलवंत बोरा आदि मौजूद थे।