फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की सेवा को करें समर्पित होकर कार्य

विज्ञापन
अल्मोड़ा में बलिदानियों की माटी को नमन कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच ने जिला सहकारी बैंक सभागार में बलिदानियों की माटी को नमन कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों जवानों के परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसएसजे परिसर के उप निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि शहीद वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। मुख्य वक्ता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल ने कहा कि युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि परिसर के योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट आदि ने विचार रखे।
कार्यक्रम में शहीद सैनिक सूरज भाकुनी, हरीश देवड़ी, सावन साह, दिनेश सिंह बिष्ट, कैलाश रौतेला के परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता भगवती प्रसाद कोश्यारी और संचालन युवा वाहिनी विभाग अध्यक्ष नमित कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिला संगठन मंत्री मोहित देशवाल, जिलाध्यक्ष अभय साह, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जौन, वीरांगना वाहिनी की विद्या लटवाल, विकास कन्नौजिया, भुवन पाठक, अभय उप्रेती, प्रकाश बिष्ट, नीरज जोशी, बिंदू भंडारी, अनूप साह, सचिव बोरा, हिमांशु परगाई आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें