फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता : माहरा

Wed, 21 Jan 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनोली में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रहरी जैनोली दयाल राम और दीपक कांडपाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वहां कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, शेर सिंह फर्त्याल, बाग सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, बचे सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, तारा सिंह फर्त्याल, नर सिंह बिष्ट, जयपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें