बागेश्वर। विधायक सुरेश गढि़या ने भराड़ी में ग्रामीण हाट रिटेल आउटलेट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार से नई मिसाल कायम कर रहीं हैं। यहां के उत्पादों को पहचान दिलाने में अहम याेगदान भी दे रही हैं।
रीप और एनआरएलएम के सहयोग से बदियाकोट में संचालित कलस्टर की ओर से ग्रामीण हाट आउटलेट खोला गया है। विधायक ने हाट में रखे कीवी, रिंगाल के उत्पाद, स्थानीय खाद्य उत्पाद आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग यह हाट महिला समूहों के तैयार किए गए उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्थायी मंच का काम करेगा। स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया,नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, चंपा देवी, मनोहर राम, हरीश मेहरा, बीडीओ सुभाष लोहनी, रीप के परियोजना अधिकारी आरिफ खान, दया दानू, ममता मेहता आदि मौजूद रहे।