फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शहर में आकर्षक सांस्कृतिक जुलूस निकाला

Thu, 31 Aug 2017 11:01 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सांस्कृतिक जुलूस निकालतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नंदादेवी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। बृहस्पतिवार को पारंपरिक परिधानों में महिला दलों ने शहर में आकर्षक सांस्कृतिक जुलूस निकाला और स्वांग का प्रदर्शन किया। जुलूस में महिलाएं गीत गाते और नृत्य करते हुए चल रही थीं। रात्रि में मंदिर में चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने दशमी पूजन किया। मंदिर परिसर में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कहा कि मां नंदा-सुनंदा की तरह बेटियों का भी सम्मान करना होगा। शुक्रवार एकादशी एक सितंबर  को मां नंदा-सुनंदा का डोला निकलेगा। 
विज्ञापन


महिलाओं का सांस्कृतिक जुलूस मल्ली बाजार मुरली मनोहर से प्रारंभ हुआ। न्यू कालोनी सरसों महिला दल, धारानौला, दुगालखोला, सर्वदलीय महिला संस्था अल्मोड़ा, न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी,  शिशु मंदिर, रैलापाली, सरकार की आली के महिला दलों ने कुमाउंनी बारात, बसंत पंचमी, हरेला, होली, भिटौली आदि की झांकी प्रस्तुत की। जुलूस के दौरान स्वांग का प्रदर्शन कर महिलाओं ने वर्तमान राजनैतिक नेताओं पर भी कटाक्ष किए। वहीं सीपीयू पु
लिस कर्मी बनकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। छोलिया नृतक दल ने भी जगह-जगह आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। मेला स्थल पर पहुंचने पर महिला दलों ने कार्यक्रम पेश कर लोगों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार रात नंदादेवी मंदिर प्रांगण में जै नंदा लोक कला केंद्र अल्मोड़ा, हेमराज बिष्ट पार्टी पिथौरागढ़ और मां शारदे लोककला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने कुमाऊंनी गीत, नृत्य, नाटक पेश किया। मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में घटते लिंगानुपात पर चिंता जताई और लोगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने मेला समिति द्वारा संस्कृति को बचाने के लिए किए गए कार्यों को प्रेरणादायी बताया और कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को प्रयासरत है। मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, महेश नयाल, किशन गुरुरानी, मेला संयोजक मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, तुषारकांत साह, हरीश बिष्ट, प्रीति बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, गीता मेहरा, निर्मला भैसोड़ा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें