फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 23 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध शराब की ब्रिकी को लेकर महिलाओं में गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में पेटशाल के पास महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ दुकानदार अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। जिससे आसपास के गांवों में भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन



शराब की अवैध कालाबाजारी की सूचना मिलने पर भड़की महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की नाक के नीचे क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। क्षेत्र में कई दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है जिसका खामियाजा ग्रामीण महिलाओं के साथ बच्चों पर भी असर पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चे भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन से क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर लगाम लगाने और कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।  कुछ देर प्रदर्शन के बाद जाम खोल दिया। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा देवी, राधिका देवी, मोहनी देवी, वीना देवी, जीवंती देवी, चंद्रा देवी, आनंदी देवी, हीरा देवी, जानकी देवी आदि मौजूद रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें