फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगाने के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

Wed, 25 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया संग्रोली में नया ट्रांसफार्मर लगाने, तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी और पुष्पा आर्या तहसील प्रांगण में बुधवार से अनशन पर बैठ गयी हैं। एसडीएम , विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे लेकिन वार्ता विफल हो गई। आंदोलनकारियों का कहना था कि मांगें पूरी हुए बिना नहीं मानेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी और पुष्पा आर्या ने बताया कि नया संग्रोली और आसपास के गांवों के लोग बिजली की लो वोल्टेज समस्या से जूझ रहे हैं। रात में लो वोल्टेज के चलते बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण विभाग के अधिकारियों से कई बार नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आ गई हैं। लो वोल्टेज से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने नया संग्रोली में नया ट्रांसफार्मर लगाने, 33 केवी विद्युत लाइन बिछाने, आईटीआई जैंती के आशुलिपिक हिंदी और कटिंग-टेलरिंग के छात्रों की परीक्षा को दोबारा कराने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन चालू करने, क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।
अनशनकारियों के समर्थन में रमा जोशी, नीमा जोशी, भगवती जोशी, संगीता जोशी, माया भट्ट, पुष्पा भट्ट, खष्टी भट्ट, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, वसंत जोशी, राजेंद्र जोशी, गौरव धौनी, भुवन जोशी, महेंद्र धौनी, पंकज धौनी, हरीश भट्ट, त्रिलोचन बिष्ट, नीरज भट्ट, भुवन जोशी आदि धरने पर बैठे। इधर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कैलाश बिष्ट आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की लेकिन आंदोलनकारियों ने समस्याएं हल हुए बगैर आंदोलन समाप्त करने से इंकार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें