फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री से भैंसियाछाना की महिलाएं भड़कीं

Mon, 15 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
शराब के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भैंसियाछाना ब्लॉक के गांवों में हो रही शराब की अवैध तस्करी से ग्राम पंचायत मंगलता, लिंगुणता, कनारीछीना और नौगांव की महिलाएं भड़क गई हैं। महिलाओं ने एकजुट होकर इन गांवों में जुलूस निकाला और शराब के विरोध में जगह-जगह धरना दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कस्बों की दुकानों से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। महिलाओं और क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि सेराघाट में विदेशी और देसी शराब की दुकानें बंद होने के बावजूद क्षेत्र के लिंगुणता, मंगलता, कनारीछीना, नौगांव में जगह-जगह दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग और प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। इन गांवों की महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने आज लिंगुणता, मंगलता, कनारीछीना, नौगांव कस्बों में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही जगह-जगह अवैध शराब के खिलाफ धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब पर अंकुश लगाने में प्रशासन और आबकारी विभाग रुचि नहीं ले रहा है। जिससे गांवों में अशांति बनी हुई है। क्षेत्र में अवैध शराब पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। अन्यथा जिन दुकानों से अवैध शराब की बिक्री हो रही है उनमें महिलाएं तोडफ़ोड़ करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। प्रदर्शन में क्षेत्र की महिलाओं के अलावा लिंगुणता की प्रधान भगवती देवी, डुंगरलेख के प्रधान रवींद्र सिंह चम्याल, भैंसियाछाना के प्रधान जगत सिंह वाणी, बूंगा के प्रधान आनंद राम, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य भैंसियाछाना संतोष कुमार, हटौला के बीडीसी सदस्य रवि कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें