फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनने की आवश्यकता : सीओ

विज्ञापन
कराटे खिलाड़ियों के साथ सीओ वीर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और जिला खेल विभाग की कराटे प्रतियोगिता के तहत यहां शिव मंदिर सभागार में पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने की आवश्यकता है। जागरूकता कार्यक्रमों से ही महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने महिला अपराध, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट सहित तमाम कानूनों के बारे में बताया। इस दौरान आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।

विज्ञापन


 सीओ वीर सिंह ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। कहा कि पूरे देश में इस तरह के अभियानों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर हैं। बालिकाएं छेड़छाड़ की घटनाओं पर निसंकोच पुलिस में शिकायत कर सकती हैं। पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए है।

घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के खिलाफ भी कड़े कानून हैं। सीओ ने कहा कि अत्याचार सहना भी अपराध है। इसीलिए महिलाओं को कमजोर नहीं पावरफुल बनने की जरूरत है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने भी अमर उजाला के अभियान की सराहना की। प्राथमिक विद्यालय गनियाद्योली की प्रधानाध्यापिका हसीना ने कहा कि लोगों को बेटी और बेटों में भेदभाव भुलाने होंगे। कराटे के राष्ट्रीय रेफरी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें