राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण समेत कुल पांच मांगों को लेकर उडियार में चल रहे बेमियादी आंदोलन के छठे दिन शुक्रवार को महिलाएं भी कूद गईं। उन्होंने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
आंदोलनस्थल हरू सैम मंदिर में शुक्रवार को कुसुली देवी, नीमा देवी, मनोजा देवी, पुष्पा देवी क्रमिक अनशन में बैठी। वहां हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि शासन-प्रशासन शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन की परीक्षा न ले। उन्होंने राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण, एसबीआई की शाखा स्थापित करने, रसोई गैस डिपो, दिल्ली के लिए रोडवेज की बस चलाने, नाकुरी को पृथक ब्लाक का दर्जा देने की मांग की।
कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन होगा। ग्रामीण सेवा समिति केे अध्यक्ष गौरी दत्त जोशी ने अध्यक्षता, संचालन रवींद्र सिंह ने किया। वहां ग्राम प्रधान कुंवर राम, हेमंत खाती, जगत सिंह, धन सिंह भौर्याल, नारायण सिंह, सुंदर सिंह, आन सिंह, हंसी, पदीमा, नंदी देवी ने विचार रखे।