फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा में महिला सम्मान समारोह

Sun, 18 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
महिलाएं सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा में रविवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मातृशक्ति ही समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होगा वह समाज आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन


लमगड़ा अस्पताल प्रांगण में हुए समारोह में कुंजवाल ने ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, भोजन माताओं, आशा कार्यकर्त्रियों, समूहों से जुड़ी करीब एक हजार से अधिक महिलाओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को देवी के रूप में माना गया है।

महिला शक्ति बड़ी शक्ति है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से अच्छा कार्य कर रही हैं। महिलाओं का आह्वान किया कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आएं, ताकि समाज में बड़ा बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि भोजनमाताओं, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा केंद्र पोषित योजनाओं में धनराशि आवंटित न किए जाने, विकास कार्यों में भेदभाव की नीति अपनाने और मनरेगा योजना में धनराशि न दिए जाने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने कहा कि महिलाओं का समाज के विकास में अहम योगदान है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने संगठन की समस्याएं रखीं। संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने किया।

इससे पहले छलिया नर्तक दल ने कुंजवाल का स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कमला आर्या, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, पुष्पा कार्की, शिवराम आर्य, रमेश मेलकानी, नवल रावत, दीपक फर्त्याल, दीपक मलड़ा, नंदी आर्या, मंजू तिवारी, दीपा कनवाल, हेमा रावत आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें