फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 महिला क्रिकेटर एकता और राजेश्वरी अल्मोड़ा पहुंचे

विज्ञापन
क्रिकेटर एकता और राजेश्वरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के साथ सोमवार को एक और भारतीय महिला क्रिकेटर अल्मोड़ा पहुंचीं। जयपुर में महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग में भाग लेकर आ रहीं बीजापुर कर्नाटक निवासी लेफ्ट आर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने बताया कि वह पहली बार अल्मोड़ा पहुंची हैं और अल्मोड़ा उन्हें भा गया है। 

विज्ञापन


भाई विनीत बिष्ट के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचीं एकता के साथ उनकी टीम की साथी राजेश्वरी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह 2007 से क्रिकेट खेल रही हैं और 2014 में भारतीय टीम में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि वह अब तक 45 वन डे, दो टेस्ट और 15 टी-20-20 खेल चुकी हैं। राजेश्वरी ने बताया कि वह लोग हाल ही में जयपुर में हुई महिला क्रिकेट लीग खेल के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लीग में अलग-अलग टीमों के खिलाड़ी शामिल थे और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। मालूम हो एकता भी अब तक 59 वन डे, दो टेस्ट और 43 टी-20-20 खेल चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें