फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने विधायक ठुकराल का पुतला जलाया

Mon, 12 Mar 2018 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विधायक ठुकराल का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा रुद्रपुर में एक महिला से मारपीट करने के मामले में महिला कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा में विधायक राजकुमार ठुकराल का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि विधायक राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी चाहिए। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आठ मार्च को देशभर में महिला दिवस मनाया गया। डबल इंजन की सरकार ने कहा कि देश और सभी राज्यों में महिलाएं सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार में उसके ही विधायक राजकुमार ठुकराल ने एक महिला की पिटाई कर महिलाओं का सरासर अपमान किया है।

उन्होंने विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। पुतला जलाने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, लीला जोशी, रजनी टम्टा, पुष्पा सती, दीपा त्रिपाठी, भगवती बिष्ट, पूरन रौतेला, पीतांबर पांडे, तारु जोशी, अख्तर हुसैन, पंकज वर्मा, भीमा पवार, हर्ष कनवाल, सलीम अंसारी शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें