रानीखेत के गांव में महिलाओं को जागरूक करते संगठनों के लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का ग्रामीण क्षेत्र में भी पालन हो रहा है, इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसल कटाई चल रही है। खेतों में महिलायें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फसल काट रही हैं। इधर, सामाजिक संगठनों के लोगों ने सुदूर गांव के खेतों में जाकर महिलाओं को महामारी की जानकारी दी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। मल्ली मिराई, ई डॉना ,पूर्णिया में खेत में कटाई कर रही महिलाओं के बीच पहुंचकर मास्क वितरित किये और जनजागरूकता के साथ बचाव के सभी उपायों के बारे में बताया गया। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत, राजेन्द्र रावत और किशन सिंह रावत ने सहयोग किया।