रानीखेत में पुलिस को मास्क सौंपती महिलायें।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए हर सम्भव मुहिम जारी है। महिलायें घरों में मास्क बनाकर निशुल्क वितरित कर रहीं हैं। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पुलिस कर्मियों को मास्क वितरित किए गए। महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजिका (कुमाउं) विमला रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने स्वनिर्मित मास्क कोतवाली में एसएसआई बसंती आर्या को सौंपे। इस मौके पर महिला मोर्चा ने कोरोना वाॅरियर्स के तौर पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। प्रदेश संयोजिका विमला रावत ने बताया कि अब तक कुनेलाखेत आदि क्षेत्रों में 1500 से अधिक मास्क बांटे जा चुके हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी व एसएसआई बसंती ने महिला मोर्चा का डाभर जताया। महिलाओं ने संक्रमणकाल में सजगता दिखाने के पुलिस के करयौन की सराहना की। इस अवसर पर मीनू चौदरी, सुनीता डावर सहित कई महिलायें मौजूद रहीं।