फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रहे 28 कैदियों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जेल में रह रहे सभी 28 कैदियों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए हैं इन सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आज शाम तक मिल जाने की उम्मीद है। बता दें कि कोरोना के मद्देनजर बीते दिनों अल्मोड़ा जेल से सात साल से कम सजा वाले कैदियों को पैरोल पर रिहा कर दिया गया था। वर्तमान में सात साल से अधिक की सजा वाले 28 कैदी जेल में रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट ने जेल में रह रहे सभी कैदियों के कोरोना जांच के निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए सभी कैदियों के सैंपल मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा दो अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पूर्व दो दिन पहले सात अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। अब कुल 37 लोगों के सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। इधर बुधवार को अल्मोड़ा में ब्यूटी पार्लर और बारबार की दुकान भी खुल गई। बारबर की दुकानें काफी दिनों बाद खुलने के कारण कई दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। इधर आज बाजार में बहुत अधिक भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें