फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा के बगैर नहीं हो सकती महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना साकार: अपूर्वा

विज्ञापन
रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट का सम्मान करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रानीखेत और द्वाराहाट में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से कोरोनाकाल में फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका निभाने वालीं 50 आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने कहा कि बालिका शिक्षा के बगैर महिला सशक्तीकरण की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। वहां कोतवाल राजेश यादव, अधिवक्ता प्रीति गोस्वामी, सुनीता डाबर, तनुजा साह, गीता सजवान, माया बिष्ट, शोभा पंत, सीमा जसवाल, दीप्ति गोयल आदि मौजूद थीं।
पीजी कालेज द्वाराहाट में एनएसएस शिविरार्थियों ने महिला दिवस पर एनएसएस शिविर का आयोजन किया। वहां अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. उपासना शर्मा, प्राचार्य प्रो. एके जोशी, एनएसएस प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशोदा बिष्ट और उक्रांद की वरिष्ठ नेता मधुलता रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालयों में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। द्वाराहाट में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने 60 आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें