फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच बदले बिना नारी सम्मान की बात करना बेईमानी

विज्ञापन
चौखुटिया में गेवाड़ संकल्प समिति की महिलाओं के कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्यौ - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि क्या लोग जानवर से भी बदतर हो गए हैं जो आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब तक सोच नहीं बदलेगी, बेटा-बेटी का फर्क नहीं बदलेगा। तब तक नारी सम्मान की बात करना बेईमानी ही होगा।
विज्ञापन

ज्योति शाह गेवाड़ संकल्प समिति की महिलाओं के कार्यक्रम में बोल रही थीं। इससे पूर्व उन्होंने महिलाओं के स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए हाय रे मिजाता उत्पाद ग्रुप का उद्घाटन किया।
इससे पहले गेवाड़ संकल्प समिति की अध्यक्ष भावना शर्मा व साथी महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए समिति की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
वहां ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट, तहसीलदार लीना चंद्रा, एडीओ सहकारिता अंजू, किरन बाला, दीक्षा कांडपाल, पूनम रावत, कमला उप्रेती, भावना खुल्बे आदि थे। अंत में गेवाड़ संकल्प समिति की ओर से भावना शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने क्षेत्र की तमाम महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाने के साथ ही उन्हें अपना मोबाइल नंबर देकर किसी भी क्षण किसी भी समस्या को लेकर बात करने को कहा। उन्होंने महिलाओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि वे हर क्षण उनके सुखदुख में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें