फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Wed, 04 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Female inspector recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस  ने महिला उप निरीक्षक पद पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन 173  अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। इनमें से 104 अभ्यर्थी ही सफल हुए। अलग-अलग चरणों में असफल 69 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए।
विज्ञापन


बुधवार  को 257 आवेदकों को भर्ती के लिए बुलाया गया था। इनमें से 69 अनुपस्थित रहे।  उपस्थित 173 अभ्यर्थियों में से 104 ने दक्षता परीक्षा पास की। एसएसपी  केएस नगन्याल ने बताया कि आज पांच मई को भर्ती प्रक्रिया का अंतिम दिन है।

 उन्होंने बताया कि दो मई से पांच मई तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में  शामिल होने से वंचित रह गए आवेदकों को एक अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके लिए  दस मई की तिथि निर्धारित है। उन्होंने दो मई से पांच मई तक किसी कारण से  भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके आवेदकों से दस मई को भर्ती के लिए  पहुंचने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें