सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। करीब 10 दिन पहले सोमेश्वर क्षेत्र से लापता हुई एक विवाहित महिला को पुलिस ने देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। मामला बीते पांच मई का है, जब सोमेश्वर क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने सोमेश्वर थाने में तहरीर दी कि उसकी 23 वर्षीय विवाहिता पुत्री एक माह के लिये मायके आई थी और घर से घास लेने खेत में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद ढूंढखोज शुरू की। जिसके चलते बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने महिला को मियांवाला, देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घर से नाराज होकर काम की तलाश में देहरादून चले गई। संवाद