फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट में बंदरों के हमले से महिला घायल

Sun, 12 May 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिले में नगर से लेकर गांवों तक बंदरों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा। द्वाराहाट के विद्यापुर में बंदरों ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, इससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। जानकारी के मुताबिक विद्यापुर निवासी रज्जू उपाध्याय पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में उनके शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। पीड़िता के पुत्र पंकज ने रेंजर को ज्ञापन देकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं रेंजर मदन लाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है, इस पर उचित कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें