फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जाखनदेवी में सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा करने की मांग

Sun, 12 May 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में बैठक करते पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई। समिति के पदाधिकारियों ने माल रोड पर जाखनदेवी के पास जल्द सीवर लाइन बिछाने की मांग की। शनिवार को हुई बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि माल रोड पर शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य पिछले चार महीनों से चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने सीवर लाइन कार्य जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने नगर क्षेत्र की पेयजल समस्या के निराकरण, नगर क्षेत्र में बुजुर्गों के बैठने के लिए बैंच का निर्माण, करबला, धारानौला, पांडेखोला से ई-रिक्शा संचालन सहित कई मांगे की हैं। यहां समिति के अध्यक्ष डॉ. पीसी जोशी, आरपी जोशी, हरीश लाल, गंगा सिंह, एमबी साह, एमडी कांडपाल, एनसी जोशी, एएस कार्की कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें