फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती जलाकर मृतक माधवी को दी श्रद्धांजलि, महिला कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
अल्मोड़ा चौक बाजार में मोमबत्ती जलाकर मृत गर्भवती महिला माधवी सतवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करती - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस ने पिछले दिनों हुई प्रसूता माधवी सतवाल की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। महिला कांग्रेस ने बृहस्पतिवार देर शाम चौक बाजार में मोमबत्ती जलाकर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए माधवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा के अस्पतालों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इलाज के दौरान आए दिन मरीजों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन भाजपा सरकार इससे सबक नहीं ले रही है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के अस्पताल रेफर सेंटर बनते जा रहे हैं, जबकि जनता स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग करती आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक करने पर उदासीन बने रहने का आरोप लगाया है।
नगर सचिव गीता मेहरा ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर बेटियों की जिंदगी बचा पाने में अल्मोड़ा के अस्पताल असफल साबित हो रहे हैं। जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार को लगातार खराब हो रही स्वास्थ्य सेवाओं का संज्ञान लेकर अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करनी चाहिए। वहां लीला जोशी, पूनम आर्या, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, तारा तिवारी, हेमा तिवारी, किरन जोशी, अनीता बिष्ट, पूरन सिंह रौतेला, परितोष जोशी, हेम तिवारी, सचिन टम्टा, कुलदीप मेर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने अल्मोड़ा समेत पूरे प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है कि पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाएं बदतर स्थिति में पहुंच चुकी हैं। अल्मोड़ा के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण कई मरीजों को जान गंवानी पड़ रही है। अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के अभावों में लगातार प्रसव के दौरान महिलाओं की जान जा रही है। अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भोली भाली जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार देने में असफल साबित हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें