फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संदिग्ध हालात में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव देवनाई की एक महिला ने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देवनाई घाटी के कफलढूंगा गांव निवासी मीरा देवी (38) ने अपने घर के पास एक पेड़ पर लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों का सौंप दिया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मृतका के तीन बच्चे हैं। देवनाई घाटी के ग्रामीणों ने देवनाई घाटी में अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



चट्टान से गिरी महिला ने दम तोड़ा


बागेश्वर। मंगलवार की शाम को बाजझिरौटी (भंडारसेरा-कांडा) निवासी एक महिला की चट्टान से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाजझिरौटी निवासी सीता देवी (42) पत्नी महेश राम बीते मंगलवार की शाम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से पहाड़ी से खाई में जा गिरी। परिजन घायलावस्था में महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें