फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक्सपायरी डेट के मिले मसाले, पापड़ किए नष्ट, तीन नमूने भरे

Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हवालबाग विकासखंड में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों में मसाले, पापड आदि सामग्री एक्सपायरी तारीख की मिलने पर उसे मौके पर नष्ट किया गया और तीन खाद्य पदार्थों के जांच के लिए नमूने भरे गए।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने विकासखंड हवालबाग के गोविंदपुर, गेवापानी, दौलाघट में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान चाय, बेसन और मसाले के तीन नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताया कि एक्सपायरी तारीख की खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली है। संवाद
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें