फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के छह खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

विज्ञापन
पदकों के साथ अल्मोड़ा और अन्य जिलों के खिलाड़ी और कोच समेत अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऋषिकेश में आयोजित तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेलों में अल्मोड़ा के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा के चिराग बोरा और अभय जलाल ने स्वर्ण पदक, अमन प्रसाद और अंजलि तिवारी ने रजत, वंशा बोरा और दिविक पाली ने कांस्य पदक अपने नाम किए। हल्द्वानी की रेनू ने स्वर्ण, बागेश्वर की तुलसी रौतेला ने रजत पदक जीता। अल्मोड़ा के ही नीतिश कुमार और योगेश मेहता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 10 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को पांच हजार और कांस्य पदक विजेेताओं को तीन हजार रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें