फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस में रानीखेत के सुमित का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्य स्तरीय लॉन टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में रानीखेत निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित गोयल ने शानदार प्रदर्शन कर रानीखेत का नाम रोशन किया है। गोयल उत्तराखंड टेनिस संघ के संयुक्त सचिव भी हैं। 45 साल से अधिक आयु वर्ग की एकल प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा और युगल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

देहरादून में उत्तराखंड टेनिस संघ की ओर से छह से 10 फरवरी तक रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बालक-बालिका वर्ग में 14, 16 और 18 वर्ष से अधिक और ओपन वर्ग की प्रतियोगिता 45 और 55 साल से अधिक आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई। सुमित गोयल ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रतियोगिता में राज्य भर के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सुमित गोयल को शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वालिया, विधायक करन माहरा, मुख्य सचिव विजेंद्र चौहान, गोपाल बवाड़ी आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें