ट्राॅफी के साथ खुशी का इजहार करते विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के सेना मैदान में आयोजित अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में अल्मोड़ा और बालक वर्ग में देहरादून की टीम विजेता रही।
सोमवार को बालिका वर्ग का फाइनल मैच अल्मोड़ा और पौड़ी की टीम के बीच खेला गया। अल्मोड़ा ने पौड़ी की टीम को 7-6 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालक वर्ग में देहरादून ने बागेश्वर को 8-7 से पराजित कर खिताब जीता।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि कर्नल विनय यादव ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बीईओ विनय कुमार और संचालन डाॅ. कैलाश डोलिया ने किया।
इस मौके पर 22 राजपूत रेजिमेंट के कर्नल विनय यादव, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, उत्तराखंड बाल आयोग सदस्य अजय वर्मा, जगत तिवारी, शिवराज बनकोटी, भूपाल सिंह चिलवाल, हिमांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।