फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन के वाइस ऑफ इंडिया का खिताब जीतने पर झूमे लोग

Tue, 01 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत के पवनदीप राजन को वाइस ऑफ इंडिया का खिताब मिलने पर क्षेत्र के कलाकारों ने खुशी जताई है। पवनदीप के पक्ष में वोटिंग करने के लिए नगर में भी कलाकारों और अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने काफी प्रयास किए थे।
विज्ञापन


लोग देर रात तक इस कार्यक्रम को देखने के लिए अपने टीवी के सामने जमे रहे। इधर भीम क्लब ने प्रदेश सरकार से पवनदीप को सम्मानित करने की मांग की है।

जैसे ही देर रात पवन दीप को वाइस ऑफ इंडिया का खिताब दिए जाने की घोषणा हुई लोग खुशी से झूम उठे। पवन दीप की उपलब्धि पर साई निष्काम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश धवन, सचिव मनोज सनवाल, कस्तूरी लाल, लियाकत अली, राघव पंत, साबिर अंसारी, बीडीसी सदस्य राकेश तिवारी, दीप जोशी, विजय बिष्ट, संजीव  गुप्ता, दीप चंद्र भट्ट, विमल कपूर आदि ने खुशी जताई है।

इधर कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल के अलावा अन्य पदाधिकारियों शेखर जोशी, विनोद कुमार, विमला बोरा, मोहन पांडे, राकेश कार्की, रितेश जोशी, गिरीश वर्गली, पुष्कर महर, चंदन नेगी, वंटी राणा,तारा राम, हेमराज बिष्ट, प्रकाश रावत आदि ने पवनदीप के खिताब जीतने पर प्रसन्नता जताई है। 
विज्ञापन


 संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक में पनवदीप की उपलब्धि पर खुशी जताई गई। बैठक में महिपाल मेहता, नवीन चंद्र, पंकज कुमार, संतोष कुमार, कल्याण बोरा, दीपक कुमार, गिरीश जोशी, नरेंद्र कुमार, दीपक बिष्ट, प्रीति बिष्ट, राकेश कुमार, कमलेश कनवाल, नीतू आर्या, सोनिया चौहान, योगिता आर्या, नेहा सिजवाली, ज्योति थापा, नीतू कर्नाटक, अनन्या टाकुरी आदि मौजूद थे।

भीम क्लब अल्मोड़ा की बैठक में क्लब के अध्यक्ष कुंवर राज ने कहा कि पवनदीप राजन लोकगायिका कबूतरी देवी के पोते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से पनवदीप को सम्मानित करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें