फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ेपन दूर करने के लिए होगा काम

Sun, 07 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने कहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कार्य करेंगे। भारत रत्न डा. अंबेडकर की कल्पना को साकार कर समाज के हितों की रक्षा की जाएगी। देहरादून में कार्यभार ग्रहण करने बाद यहां पहुंचने पर बाराकोटी पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य गांवों में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। इन गांवों में बारातघर, रास्ते, बिजली, पानी, शिक्षा समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैकलॉग के रिक्त पदों के बारे में सभी विभागाध्यक्षों से आयोग ने जानकारी मांगी है। इनको भरने के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के शैक्षिक उन्नयन के लिए भी काम होगा।
विज्ञापन


गांवों में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली जाएगी, ताकि जरूरतमंदों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंच सके। आयोग ब्लाक और जिला स्तर पर शिविर (कोर्ट) लगाकर शिकायतें सुनकर निस्तारण करेगा। सरकारी विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केवल सती, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला इकाई जिलाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, केसीडीएफ अध्यक्ष अमरनाथ रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें