फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान को होंगे हरसंभव प्रयास

Fri, 04 Jan 2019 11:30 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ब्रेल दिवस पर हुए कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि जिलाधिकारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की ओर से ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुईस ब्रेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजकीय संग्रहालय सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। दिव्यांगजनों में भी आम लोगों की तरह प्रतिभाएं होती हैं। वह प्रशासनिक सेवाओं मेें सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रेल लिपि प्रशिक्षण के अलावा व्यवसायिक प्रशिक्षण शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। दिव्यागों को सरकार कई सुविधाएं दे रही हैं। उनका लाभ वह उठाएं। दृष्टिहीन संघ कार्यालय के लिए डीएम ने कंप्यूटर और प्रिटंर जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दिव्यांगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। 

संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट ने दिव्यागों को मिल रही पेंशन को न्यून बताते हुए बढ़ाकर पारिवारिक पेंशन के समान नौ हजार करने और महंगाई भत्ता देने समेत अन्य मांगें रखी। साथ ही बेस अस्पताल में कार्निया प्रत्यारोपण की व्यवस्था करने की मांग की। नैब संस्था गौलापार हल्द्वानी के महासचिव श्याम धानक ने दृष्टि दिव्यांगों को निशुल्क सफेद छड़ी प्रदान की। 
विज्ञापन


नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड गौलापार के बच्चों ने सरस्वती वंदना और संकल्प गीत, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ईश वंदना, स्वागत गीत और वंदेमानतरम की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र सिंह राणा ने और संचालन जीसी जोशी ने किया। डॉ. जेसी दुर्गापाल, महेंद्र अधिकारी, श्याम नारायण, दीपक पांडे, वरुण कुमार, डीके जोशी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में हर्षवर्धन चौधरी, पीसी तिवारी, देवेंद्र फत्र्याल, डॉ. एसएस पथनी, डॉ. सुबोध पंत, रीता दुर्गापाल, मनोज सनवाल, पुष्पा सती, लक्ष्मण ऐठानी, हर्ष नेगी, हेम चंद्र तिवारी, तरन्नुम बी, दीप्ति सोनकर, रेखा अल्मियां, मनोज जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल आदि उपस्थित थे। 

भाषण प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत 
अल्मोड़ा। पूर्व में लुईस ब्रेल विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता के अव्वल रहे प्रतिभागी काव्या गुरुरानी, साक्षी जोशी, नैतिक पांडे, कनिका भट्ट, सौरभ कुमैया, नितिशा भंडारी, भूमिका भाकुनी को राजकीय संग्रहालय की प्रभारी रहीं स्व. मंजू तिवारी के परिजनों की ओर से नगद धनराशि और पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें