अल्मोड़ा। लोनिवि पर निर्माण कार्यों का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए नाराज ठेकेदारों ने शुक्रवार को भी लोनिवि कार्यालय में धरना दिया और विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने किए गए कार्यों का शीघ्र भुगतान न होने पर शनिवार को चौघानपाटा में जाम लगाने की चेतावनी दी है।
लोनिवि कार्यालय में धरना और सभा करते हुए ठेकेदारों ने लोनिवि अधिकारियों पर टेंडरों की मिलीभगत करने और चहेतों को दिलाने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली त्यौहार पर भी वह लोग खाली रह गए हैं।
उन्होंने शीघ्र भुगतान न होने पर शनिवार सुबह चौघानपाटा में जाम लगाने, उसके बाद भी मांग पूरी न होने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी। धरने में अरविंद बिष्ट, कुंदन बिष्ट, बीके पांडे, राजेश जोशी, पृथ्वीराज मटेला, कृष्णा कांडपाल, अकरम खान, सुनील भंडारी, कमल कुमार पांडे, गोविंद सिंह रावत, नवाज खान, पूरन पालीवाल, गोपाल सिंह बिष्ट, पृथ्वीराज सिंह मटेला, राजेंद्र सिंह कनवाल, दीपेश चंद्र जोशी आदि थे।