यहां बुरांश महोत्सव में 45 बच्चों के साथ आयोजकाें ने क्षेत्र का भ्रमण किया। बर्ड वाच कार्यक्रम के तहत 28 पक्षियाें को चिन्हित किया गया। कौसानी क्षेत्र में मौजूद इन पक्षियों के फोटो को नेट पर डाला गया। शुक्रवार को भी स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
बुरांश महोत्सव का दूसरा दिन रंग-बिरंगे पक्षियों के नाम रहा। नैनीताल से आए केएस सजवाण, प्रख्यात छायाकार थ्रीश कपूर आदि के निर्देशन में 49 स्थानीय, सैलानी बच्चों ने वन विश्राम गृह से भ्रमण की शुरुआत की। थ्रीश कपूर ने कहा कि इन पक्षियों के माध्यम से कौसानी की पहचान बढ़ेगी।
वहां हिमालयन स्टडी सेंटर में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी जारी रही। बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने पुरस्कार वितरित किए। स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी में शुक्रवार को भी तमाम वस्तुएं सजाई गई। स्थानीय लोगों समेत सैलानियों ने भी खरीदारी की।