फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के जानी दुश्मन बन गए जंगली जानवर

Sun, 03 Dec 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सुअरों और बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। सुअर और बंदर खेतों में बोई गई गेहूं, मसूर, जौ आदि की फसल समेत सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल तैयार करने के लिए किसान सालभर मेहनत करते हैं, लेकिन ज्यों ही फसल तैयार होती है जंगली जानवर उसे चट कर जाते हैं। इस कारण किसानों का खेती से मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन


जिले के मनान, पथरिया, पड़ोलिया, ककराड़, पामनीगाड़, सैनोली, कनोली, बरम, नैगाड़, धनखोली, कुंज, भाबू, बिराड़, संग्रोली, दाड़िमी, नौगांव, सीम, त्योनरा, बाराकोट, सूरी, खडिय़ानौली, गणाऊं, थामथोली, मझाऊं समेत कई गांवों में गेहूं, मसूर, जौ की फसल समेत विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई गई हैं, लेकिन सुअर और बंदरों के झुड खेतों में पहुंच कर बोई गई फसल को तहस-नहस कर दे रहे हैं। बंदर कई बार घरों में घुसकर खाने का सामान भी उठा ले जा रहे हैं। बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण छोटे बच्चों का अकेले स्कूल जाना मुश्किल होता जा रहा है।

मनान गांव निवासी भैरव दत्त जोशी और दीपक जोशी ने बताया कि जंगली जानवरों के आतंक के कारण कई लोगों ने खेती छोड़ दी और वह रोजगार की तलाश में शहरी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जंगली जानवरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें