फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKD नगर अध्यक्ष की पत्नी ने किया आत्मदाह: पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, आखिरी हुई लता साह की सालगिरह की सुबह

Tue, 09 Jun 2026 11:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष की पत्नी की सोमवार सुबह आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लता साह। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) ने सोमवार सुबह घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

उक्रांद के महानगर अध्यक्ष मोहित साह परिवार के साथ माॅल रोड स्थित आरसीएम शॉपिंग मॉल के पास रहते हैं। बताते हैं कि सोमवार सुबह मोहित साह बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी समय उनकी पत्नी लता साह ने बोतल में रखा पेट्रोल खुद पर छिड़क लिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। मोहित साह बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौटे जहां पत्नी को देख उनके होश उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक पेट्रोल की बोतल घर के अंदर ही रखी थी। लोगों का मानना है कि यदि घर में पेट्रोल की बोतल नहीं रखी होती तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो जांच की जाएगी।

- पुलिस ने लता साह को गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा



विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें