फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में विशेष प्रार्थना कर विश्व कल्याण की कामना की

विज्ञापन
अल्मोड़ा के बड़न मैमोरियल चर्च में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की बडन मेमोरियल चर्च में रविवार को व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया गया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना कर विश्व कल्याण की कामना की गई। व्हाइट गिफ्ट संडे क्रिसमस पर ईसाई दान की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन को मनाने के लिए ईसाई परिवारों ने रविवार को अपने संबंधित चर्चों को श्वेत पत्र में लिपटा सामान दान किया। चर्च में एकत्र की गई वस्तुओं को बाद में गरीब और जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया। बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस अवसर पर ईसा मसीह पर आधारित गीत गाए गए। चर्च के पादरी रोबिंसन दास ने प्रार्थना कराई। इस मौके पर पुष्पा गवन, रागिनी मसीह, शिखा दास, दीपिका विल्सन, आशा पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें